सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की मिली धमकी: सोना मोहपात्रा

नई दिल्ली । बॉलीवुड सिंगर सोना मोहपात्रा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। अब सोना ने बताया कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी। सोना मोहपात्रा को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की थी। यूजर ने बोला था कि जब भी वो ट्विटर पर उनका नाम सर्च करते हैं तो चारों तरफ हिंदूफोबिया दिखाई दे देता है।

यूजर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए सोना ने लिखा, 'मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था। जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी।'

इससे पहले सोना ने कार्तिक आर्यन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। उन्होंने कार्तिक की उस टिक टॉक वीडियो पर आपत्ति जताई थी जिस में उन्होंने अपनी बहन को इसलिए परेशान किया था क्योंकि उन्हें उनकी बनी रोटी पसंद नहीं आई थी। वहीं काफी आलोचना के बाद कार्तिक आर्यन ने अपना वह वीडियो डिलीट कर दिया। जिसपर सोना मोहपात्रा ने उनकी ताऱीफ की थी।

यह खबर भी पढ़े:पिंक कलर की बिकिनी पहने टैटू फ्लॉन्ट करती दिखी राखी सावंत, देखें वायरल फोटो
from Entertainment News https://ift.tt/3eQDBky
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments