अशोक पंडित ने जावेद अख्तर पर कसा तंज, बोले- तब्लीगी जमात और मुरादाबाद पर चुप्पी क्यों?

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस का कहर थम ही नहीं रहा है रोजाना इसमें बढ़ोतरी होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 826 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 28 की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है।

वही दूसरी तरफ गीतकार जावेद अख्तर ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए धन्यवाद दिया। इसी के साथ ही तबलीगी जमात मामले पर चुप रहने की वजह से सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने उन पर निशाना साधा है। दोनों के बीच ट्विटर पर तकरार हो गई है।
Hats off to BMC 0f Mumbai . They have taken more tests than any other city or even any other state of India Highest number of test that is why highest number of positives who are immediately sent the treatment That is most effective of fighting and defeating corona. Thank you BMC
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 16, 2020

दरअसल, जावेद ने ट्वीट कर BMC मुंबई को लिखा- 'मुंबई बीएमसी को सलाम. इन्होंने पूरे देश में सभी राज्यों से सबसे ज्यादा कोरोना का टेस्ट किया है। सबसे अधिक टेस्ट के कारण ही सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का पता चला जिन्हें इलाज के लिए फौरन भेज दिया गया है। ये कोरोना से लड़ने और उसे हराने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। धन्यवाद बीएमसी।'
Sir I support your appreciation to great work done by BMC but still waiting for you to condemn the continuous terror act of #TablighiJamaat. I am sure you must hv seen the visuals of #Muradabad also.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 16, 2020
Why this criminal silence on the barbaric attacks ? https://t.co/gFCQKn4fnF
उसके बाद जावेद के इस ट्वीट पर तंज कसते हुए अशोक पंडित ने लिखा- 'सर बीएमसी के द्वारा किए गए कार्य पर आपके धन्यवाद देने की मैं सराहना करता हूं। लेकिन तबलीगी जमात का क्या, मैं इंतजार कर रहा हूं कि आप उसकी निंदा कब करेंगे। मैं श्योर हूं कि आपने मुरादाबाद के विजुअल्स देखे होंगे। इस तरह के हमले पर चुप्पी क्यों?'

फिर अशोक पंडित के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने लिखा, 'अशोक जी सीधी बात कीजिए। क्या आप जो मुझे बरसों से जानते हैं सोचते हैं मैं कम्युनल हूं। कोई और पूछता तो पूछता, आप जो मेरे दोस्त हैं क्या आप नहीं जानते कि मेरा तब्लीगी जमात जैसी हर संस्था चाहे मुस्लिम हो या हिंदू के बारे में क्या सोचना है।'

इस पर अशोक ने दोबारा जवाब में लिखा- 'सर मैं आपको जानता हूं और आपकी दिल से इज्जत भी करता हूं और इसलिए हैरान हूं कि आपने अब तक तबलीगी जमात को पब्लिकली क्यों नहीं लताड़ा। गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाना तो आप से ही सीखा है। इन आतंकवादियों पर आपकी खामोशी थोड़ी बहुत खल गई'।
यह खबर भी पढ़े:उससे दूर रहना उसको एड्स है, जब हीरोइनों इस एक्ट्रेस के बारें में कहती थी इतना कुछ तो फिर...
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2VeC5R7
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments