Responsive Ad

सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने कसा था तंज, अब बोले- अगर शत्रु जी को लगता है कि मैंने...

नई दिल्ली । टीवी सीरियल रामायण के एक सवाल को लेकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने तंज कसा था। लेकिन अब मुकेश खंन्ना ने ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा मैंने उनका नाम उदाहरण के तौर पर लिया था मगर मेरा कोई इरादा नहीं था उन्हें नीचा दिखाने का।

ekta

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने मेरे कमेंट को गलत तरीके से लिया है। और शत्रुघ्न जी के सामने इसे गलत तरीके से रखा गया है। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है। मेरा इरादा उन्हें टारगेट करना नहीं था। मुझे बस इस चीज को शॉक लगा था कि युवाओं को कई चीजों के बारे में जानकारी नहीं है, जो हमारी संस्कृति से जुड़ी हैं। 

ekta

मैं खुद को यह नहीं दिखाने की कोशिश कर रहा हूं कि हिंदू साहित्य के बारे में मैं सब कुछ जानता हूं। एक भारतीय नागरिक होने के नाते मैं बस यही चाहता हूं कि हम युवाओं को साहित्य के बारे में बताएं, जब वह टिकटॉक और हैरी पॉटर में व्यस्त हैं। एक बार फिर मैं कहना चाहूंगी कि अगर शत्रु जी को लगता है कि मैंने सोनाक्षी का नाम लेकर गलती की, तो ठीक है, गलती सही। लेकिन, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था।  

Sonakshi Sinha

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधने के बाद उन्होंने एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित न किया जाता तो मैं इसके नए एपिसोड को लेकर जरूर घोषणा करता। वहीं, उन्होंने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होता। एकता की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। 

ekta

क्या एकता कपूर की महाभारत मॉर्डन जमाने की थी ? ये पूछे जाने पर मुकेश खन्ना ने कहा कि संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे उसी दिन वह खत्म हो जाएगी। मैं किसी को भी महाभारत की तरह शक्तिमान का मर्डर करने नहीं दे सकता, जैसे की एकता ने किया। आपके सामने उदाहरण है। इसके राइट्स एक एक्टर के तौर पर मेरे पास हैं। 

यह खबर भी पढ़े:कोरोनावायरस से लड़ रहे मेडिकल स्टॉफ की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया



from Entertainment News https://ift.tt/3b8ZZTF
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments