इलियाना डिक्रूज से फैन ने पूछा- पीरियड्स के दौरान मंगेतर के साथ कैसे डील करें, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली । एक्ट्रेस इलियाना आखरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही लेकिन उनकी एक्टिंग की जरूर तारीफ हुई। इलियाना डिक्रूज अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इन दिनों इलियाना अंडमान निकोबार में छुट्टियां मना रही हैं। वो उस आइलैंड की खूबसूरती का लुत्फ उठा रही हैं।

हाल ही में इलियाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीरियड्स में लड़कियों के मूड स्विंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर एक फैन ने पूछा कि पीरियड्स के दौरान मंगेतर के साथ कैसे डील करें क्योंकि मैं उसे हर्ट नहीं करना चाहता।

इलियान ने जवाब दिया, आराम से बात करें। तैयार रहें कि आपको उसे खूब गले से लगाना पड़ सकता है या आसपास भी नहीं फटकना है। अगर उसका मूड बिगड़े तो उसको चॉकलेट देकर वहां से निकल लो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अक्टूबर, 2020 में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़े:मैं पूरी जिंदगी सिंगल रहूंगी, न तो किसी को डेट करूंगी और न ही शादी: भूमि पेडनेकर
from Entertainment News https://ift.tt/3bv2dgq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments