ALT बालाजी के 3 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने कहा- जब ये ऐप चलने लगी तो लोग शॉक हो गए

नई दिल्ली । टीवी की मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर के ALT बालाजी को आए हुए 3 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर एकता कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव साझा किए है। इंटरव्यू में एकता ने अपने स्ट्रगल और सक्सेस के बारे में बातें कीं और बताया कि कैसे वक्त-वक्त पर वे लोगों की आलोचनाओं का शिकार होती रही हैं मगर उसका सामना कर के वे सफल हुईं।

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शुरुआत में मैं काफी घबरा गई थी। लोगों ने मुझसे कहा कि आपके पास कैचअप कंटेंट नहीं है, इंटरनेशनल कंटेंट नहीं है और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम जैसा ब्रैंड नेम भी नहीं है। लोगों को लगा कि OTT प्लेटफॉर्म पर भी मैं सास बहू और बेटियां जैसा कुछ दिखाऊंगी।

मैंने गंदी बात बनाया और किसी ने मुझसे कहा कि ये काफी अच्छा चल रहा है। मैं ऐसा ही कुछ करना चाहती थी। मैं ऐसी ही कहानियों के साथ आना चाहती थी। माना कि इसमें सेक्सुअलिटी थी मगर इसकी प्रॉगरेस ने मेरे सारे पुराने कामों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसमें उन महिलाओं की कहानी थी जिसने अपनी सेक्युअलिटी को इजाद किया। पहले लोगों को लगा कि ये ऐप नहीं सफल हो पाएगी। मगर जब ये ऐप चलने लगी तो लोग शॉक हो गए।
ALT बालाजी ऐप देशभर में लोकप्रिय हो चुका है। इसके कंटेंट की वजह से जहां एक तरफ इसकी आलोचना होती आई है वहीं दूसरी तरफ इस ऐप का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट परपज के लिए खूब किया जा रहा है। जिस तरह से ये ऐप आगे का सफर तय कर रही है उस हिसाब से देखा जाए तो ये कहा जा सकता है कि एकता कपूर की सफलताओं में ये एक और नया आयाम जुड़ गया है।
यह खबर भी पढ़े:दूरदर्शन पर शनिवार को खत्म हो जाएगा रामायण, 19 अप्रैल से 'लव-कुश' का होगा प्रसारण
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2RKQ8vC
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments