20 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगा प्यार करो ना, सलमान खान चलाएंगे अपनी आवाज का जादू

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस को लेकर सभी सेलेब्स फैन्स को काफी जागरुक कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने नए गाने 'प्यार करो ना' के साथ यूट्यूब पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस गाने का टीजर को उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में सलमान ने लिखा-''मैं अपने हैंडल से पोस्ट कर रहा हूं, ताकि आपको पता चल सके कि मेरे यूट्यूब चैनल पर कल, मेरा क्या? यह हमारा है! गाना कल रिलीज होगा। आशा करता हूं आप इसे हैंडिल कर सकें!'
So I’m posting from my handle to let you know that tmmrw on my YouTube channel, mine kya? It’s ours! Song out tmrw on it, hope u can handle it. #PyaarKaronaOutTomorrow @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @hussainthelal #stayhome #lockdown #newmusic #indiafightscorona pic.twitter.com/YkjValby68
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 19, 2020
यह गाना कोरोना से जंग पर बनाया गया है। इस गाने के बोल है 'प्यार करो ना, ऐतबार करो न'। इस गाने को आज यानी सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। इस गाने को सलमान खान और हुसैन दलाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इस गाने को साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कम्पोज किया है।

इस गाने को मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर बनाया गया है और एक मजबूत और सकारात्मक सन्देश भी दिया गया है। फैंस को सलमान के इस नए गाने का बेसब्री से इन्तजार है। हालांकि यह पहली बार नहीं है,जब सलमान कोई गाना गायेंगे। सलमान खान इससे पहले भी फिल्मों में कई गाने गा चुके हैं, जिसमें सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की फिल्म 'हीरो' का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' और फिल्म 'किक' का 'हैंगओवर' गाना भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़े:अभिषेक-ऐश्वर्या की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी, शादी में ये ख़ास रिस्तेदार नहीं पहुंचा था, लेकिन...
from Entertainment News https://ift.tt/2VH2Pc3
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments