अभिषेक-ऐश्वर्या की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी, शादी में ये ख़ास रिस्तेदार नहीं पहुंचा था, लेकिन...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की आज यानि 20 अप्रैल को शादी की 13वीं सालगिराह है। इन दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। इस शादी के दौरान का आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताएंगे, जिसके बारें में आप आज तक अनजान है।

बता दे कि जब ऐश्वर्या और अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे और उस दौरान अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद के दर्जनभर से ज्यादा परिवारों को न्योता भेजा था, जिनमें से एक परिवार उनके फुफेरे भाई का भी था। लेकिन उसी परिवार की बहू और ऐश्वर्या राय की जेठानी मृदुला को आज भी अपने देवर की शादी में शामिल न हो पाने का पछतावा है। हरिवंश राय बच्चन के पिता प्रताप नारायण श्रीवास्तव ने इलाहाबाद के कटघर क्षेत्र में मकान बनवाया था। इस मकान में कभी अमिताभ की बुआ भगवान देवी के बेटे (यानी अमिताभ के फुफेरे भाई) रामचंदर और उनकी पत्नी कुसुमलता रहा करते थे। उनकी मौत के बाद उनके तीसरे नंबर के बेटे अनूप अपनी पत्नी मृदुला व बच्चों के साथ यहां रहते हैं।

कुछ साल पहले अनूप और मृदुला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें चाचा-चाची जी (अमिताभ बच्चन और जया बच्चन) की तरफ से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का कार्ड आया था। लेकिन तंगहाली और इस डर से कि अब बच्चन परिवार उन्हें पहचानेगा भी या नहीं, वे शादी में शामिल ही नहीं हुए। अनूप और मृदुला के मुताबिक, उनकी बहुत इच्छा थी कि वे अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में शिरकत करें लेकिन उनकी मजबूरी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसका उन्हें जिंदगी भर मलाल रहेगा।

मृदुला के अनुसार, उनके सास-ससुर यानी रामचंदर और कुसुमलता के निधन के बाद बच्चन परिवार से उनका रिश्ता लगभग पूरी तरह खत्म सा हो गया। जब तक उनके ससुर जिंदा थे, तब तक बाबू जी (डॉ. हरिवंश राय बच्चन) की चिट्ठी आती रहती थी।

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि टोरंटो में जनवरी 2007 में हुए फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। मैं ऐश को प्रपोज करते वक्त काफी नर्वस था, लेकिन हिम्मत करके मैंने उन्हें दिल की बात बता दी और ऐश ने हां करने में एक सेकंड का भी समय नहीं लिया।

वही अब शादी के 4 साल बाद ऐश्वर्या ने 16 नवंबर, 2011 को बेटी आराध्या को जन्म दिया। आराध्या अब 9 साल की हो चुकी हैं।

यह खबर भी पढ़े:टॉपलैस फोटोशूट करवाकर रातों-रात स्टार बनी ममता कुलकर्णी, ड्रग तस्करी ने बर्बाद कर दिया करियर
from Entertainment News https://ift.tt/2XO5547
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments