दूरदर्शन पर शनिवार को खत्म हो जाएगा रामायण, 19 अप्रैल से लव-कुश का होगा प्रसारण

नई दिल्ली । आज यानि शनिवार को दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल रामायण का समापन होगा। जिसमें श्री राम, रावण का वध करेंगे। जिसके बाद रविवार को दूरदर्शन पर 'लव-कुश' को प्रसारित किया जायेगा। गौरतलब है कि 'लव-कुश' उत्तर रामायण के नाम से 1988 में प्रसारित किया गया थाl यह भी रामानंद सागर के मार्गदर्शन में ही बना था। प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर की है।
उन्होंने बताया कि लोगों के बीच रामायण और महाभारत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 'लव-कुश' का दुबारा प्रसारण करने का निर्णय लिया है। इसके चलते शनिवार को रामायण खत्म हो जाएगा और रविवार सुबह उसका रिपीट टेलीकास्ट होगा और फिर रविवार रात से 'उत्तर रामायण' अथवा 'लव-कुश' की कहानी टीवी पर प्रसारित की जाएगी।
Find the broadcast timings of Ramayan and Uttar Ramayan on @DDNational pic.twitter.com/DvfHm73ta8
— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 17, 2020
With the last couple of episodes of Yuddha Kanda of Ramayan left to be aired and the overwhelming audience interest, the following will be the pattern of broadcast over the next 2 days on @ddnational
— Shashi Shekhar (@shashidigital) April 17, 2020
Tonight's 9pm slot will air a repeat broadcast of the episode of Ramayan that was shown earlier this morning at 9am.
— Shashi Shekhar (@shashidigital) April 17, 2020
यानी लव-कुश दूरदर्शन पर रविवार 19 अप्रैल रात 9:00 बजे से प्रसारित किया जाएगाl रात को 9:00 बजे से लव कुश के एपिसोड दिखाए जाएंगे और सुबह 9:00 बजे उसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगाl रामायण और महाभारत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि दोनों की टीआरपी अब भी रिकॉर्ड तोड़ आ रही हैंl
यह खबर भी पढ़े:सारा, इब्राहिम और अमृता सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, सभी ने खोली एक दूसरे की पोल
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2Vfr5TM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments