अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक 15 मई को होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वेब सीरीज 'पाताल लोक' से बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू कर रही है। यह अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज होगी, जो इसी साल 15 मई को रिलीज होगी। इसकी जानकारी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज का टीजर शेयर करते हुए दी। अनुष्का ने लिखा-'पाताल लोक के नियम अलग हैं!'
'पाताल लोक' के इस टीजर में हर तरफ लाल रंग दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि-'शास्त्रों में लिखा है ऐसी दुनिया के बारे में जहा इंसाफ सिर्फ खून बहाकर मिलता है, इंसानियत के भेष में राक्षस छुपता है। हैवानियत खुलकर सांस लेती है, जिसके सामने जिंदगी भी घुटने टेक देती है। धरती के नीचे मौजूद नर्क सी इस दुनिया को पाताल लोक कहते हैं!'
इसके साथ ही इस वीडियो में इस सीरीज की रिलीज डेट 15 मई बताई गई है। क्राइम -थ्रिलर पर आधारित इस वेब सीरीज में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्माण अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स ने किया है।
यह खबर भी पढ़े: अर्णब मामला: सोनिया गांधी पर सवाल उठाने वाला कांग्रेसी नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
यह खबर भी पढ़े: प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर योगी सरकार की कोशिशों को प्रियंका ने सराहा
from Entertainment News https://ift.tt/2VCBmJT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments