Corona Virus: TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, वजह बना नल का पानी, देखें VIDEO

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इस वीडियो को नुसरत ने अपने इंस्टग्राम है।

नुसरत ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''चलिए हम सभी एहतियाती कदम उठाते हैं और COVID-19 को रोकने के लिए हर घंटे अपने हाथ धोते हैं। याद रखें पानी बर्बाद न करें। सुरक्षित रहें- अलर्ट रहें''।
इस वीडियो को देख लोगों ने नोटिस किया कि नुसरत ने हाथ साफ करते वक्त नल को खुला छोड़ा है। जिस पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''आपको साबुन से हाथ धोते वक्त नल बंद करना चाहिए। इससे पानी बचेगा।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''हम देख सकते हैं कि आप हाथ धोते वक्त पानी बरबाद कर रही हैं। कृप्या इस वीडियो को हटाकर दूसरा वीडियो पोस्ट करें।''

बता दें कि नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। उन्होंने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।
यह खबर भी पढ़े:कोरोना नामक वायरस के आतंक से बेखबर बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट्स घर में थे बंद, पता चला तो...
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/3b9crlY
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments