Responsive Ad

टाइगर से कीकू शारदा ने पूछा- मेरी भांजी को मैप बनाना है तो वो पूछ रही हैं कि सीरिया अभी भी हैं या..?

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म बागी 3 में टाइगर और श्रद्धा के साथ रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जो फैंस को काफी पसंद आया था।  

टाइगर और श्रद्धा

टीवी के कॉमेडी शो कपिल शर्मा में बागी 3 की पूरी टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा ने टाइगर और श्रद्धा के साथ काफी मस्ती की। इस शो में टाइगर से कीकू शारदा पूछते हैं कि मेरी भांजी अभी एग्जाम दे रही है और एग्जाम में उन्हें वर्ल्ड मैप बनाना है तो वो पूछ रही हैं कि सीरिया अभी भी हैं या..? इस जोक के बाद टाइगर काफी हंसने लगते हैं वही रितेश किकू की बात सुनकर उन्हें गले लगा लेते हैं। 

टाइगर और श्रद्धा

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद जहां कई फैंस ने इस फिल्म के एक्शन सीन्स को शानदार बताया था वही कई ऐसे भी थे जो फिल्म की थीम के साथ सहज नहीं थे। टाइगर ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान अपने विवादित डायलॉग पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि 'ये लाइन इस किरदार की अपने भाई के प्रति फीलिंग्स को दर्शाती है और इस डायलॉग को सही इरादे से देखने की जरुरत है। 

टाइगर और श्रद्धा

ये सिर्फ एक फिल्म ही है और इस डायलॉग के सहारे ये दिखाने की कोशिश की गई थी कि वो अपने भाई से कितना प्यार करता है और अगर उसके भाई को कुछ होता है तो वो किसी भी हद तक जा सकता है। तो कहीं ना कहीं उसके इमोशन्स को स्ट्रॉन्ग तरीके से एक्सप्रेस करने के लिए ये डायलॉग लिखा गया है'। 

यह खबर भी पढ़े:निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर बॉलीवुड सितारों का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा- धिक्कार है तुम पर न्यायपालिका...

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2Tw8uRo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments