Responsive Ad

Birthday Special: 33 साल की हुई बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, तीन पत्ती से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली अदाकारा श्रद्धा कपूर आज 33 साल की हो गई हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च, 1987 को महाराष्ट्र में हुआ। फिल्मी गलियारे में कदम रखने से पहले से ही श्रद्धा का बॉलीवुड हस्तियों से खास नाता रहा है। उनके पिता शक्ति कपूर फिल्म जगत में विलेन के नाम से मशहूर है, वहीं उनकी मासी पद्मिनी कोल्हापुरी 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा श्रद्धा का मंगेशकर परिवार से भी गहरा नाता हैं, लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धा ने फिल्म जगत में अपने पैर जमाने के लिए किसी के नाम का सहारा नहीं लिया और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत इंडस्ट्री में एक खास मकाम हासिल किया।

श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'तीन पत्ती' से की। इस फिल्म में श्रद्धा को अमिताभ बच्चन, आर माधवन, राइमा सेन आदि बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन फिल्म में श्रद्धा के अभिनय को सराहना मिली।

इसके बाद श्रद्धा को साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'लव का द एन्ड' में अभिनय करने का मौका मिला, लेकिन यह फिल्म भी श्रद्धा को फिल्म इंडस्ट्री में कोई खास पहचान नहीं दिला पाई। इसके बाद श्रद्धा को साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2 ' में अभिनय करने का मौका मिला। म्यूजिकल ड्रामा पर आधारित इस रोमांटिक फिल्म में श्रद्धा को आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॅाकबस्टर साबित हुई। 

फिल्म को जहां हर तरफ सराहा गया, वहीं इस फिल्म से श्रद्धा की किस्मत भी बदली और वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई। इसके बाद श्रद्धा की झोली में एक के बाद एक कई फिल्में आती गई। उनकी प्रमुख फिल्मों में एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, रॉक ऑन 2, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारेकर, स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालू, साहो, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर 3 डी आदि शामिल हैं। 

फिल्मों में अभिनय के अलावा श्रद्धा कपूर ने अपनी कई फिल्म में गाने भी गाए हैं, जिसमें 'एक विलेन' का मशहूर गाना 'गलियां', 'हाफ गर्ल फ्रेंड' का गाना 'मैं फिर भी तुमको चाहूंंगा', 'बागी' का गाना 'सब तेरा' आदि शामिल है। श्रद्धा टाइगर श्राफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे के साथ एक्शन फिल्म 'बागी 3' में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। यह फिल्म इसी साल 6 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:​ Box Office: चौथे दिन भी सिनेमा हॉल में गुंजी 'थप्पड़' की आवाज, कमा डाले इतने करोड़

यह खबर भी पढ़ें:​ 'सूर्यवंशी' ट्रेलर लॉन्च में दिल्ली हिंसा पर रोहित शेट्टी का बयान, आप चुप्पी साधे रखें

जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में  बुक करें 9314166166



from Entertainment News https://ift.tt/3aonis4
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments