कामसूत्र : द टेल ऑफ लव की एक्ट्रेस को भी हुआ कोरोना वायरस

नई दिल्ली । दुनियाभर में कोरोना वायरस से आम जनता के साथ बॉलीवुड सितारें भी परेशान है। कई सेलेब्स अलग-अलग तरीके से इस वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे है तो कई ऐसे भी हैं जो खुद इस वायरस से जूझ रहे हैं।

खबरों के अनुसार, ब्रिटिश एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स में अहम भूमिका निभा चुकी इंदिरा ने एक पोस्ट के सहारे ये जानकारी दी थी। साल 1996 में उन्होंने फिल्म कामसूत्र : द टेल ऑफ लव के सहारे जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं और वे अपने बोल्ड किरदार से रातोरात चर्चा में आ गई थीं।

इस फिल्म को ब्रिटिश, जर्मन और जापानी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई थी। इस फिल्म को अपने बोल्ड कंटेंट के चलते भारत में बैन कर दिया गया था। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मीरा नायर ने बनाया था।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
इंदिरा इस फिल्म के अलावा एचबीओ की अवॉर्ड विनिंग सीरीज रोम में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। इंदिरा 2004 में रिलीज हुई फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस में भी काम कर चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़े:Nirbhaya case: निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा- न्याय दिवस के रूप में मनाया जाए आज का दिन
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2WrUOd0
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments