पिता कृष्णाराज राय की डेथ एनीवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या, मां और भाई के साथ फोटो की शेयर

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां, बेटी और भाई के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

दरअसल, ऐश्वर्या ने ये फोटो अपने पिता कृष्णाराज राय की डेथ एनीवर्सरी पर शेयर की है। उनके पिता का निधन 18 मार्च, 2017 में कैंसर की वजह से हो गया था।

पिता की डेथ एनीवर्सरी पर ऐश्वर्या राय काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने पिता की फोटो फ्रेम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'LOVE YOU OUR DADDYYY- AJJAAA FOREVER AND BEYOND 💖😘Our Guardian Angel Alllllways

इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ मां वृंदा राय और भाई आदित्य पिता कृष्णाराज राय की फोटो के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी नजर आ रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे।
यह खबर भी पढ़े:Corona virus: विदेश से वापस लौटे सोनम-आनंद, अब घर के कमरे में पति के साथ खुद को किया बंद
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2Wsp7Af
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments