अक्षय कुमार ने लोगों की जमकर लगाई क्लास, बोलें- कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है

नई दिल्ली । दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच बीते दिन बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजीटिव निकली हैं। कनिका पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से भारत में आकर पार्टी अटेंड की है। जबकि उन्हें सबसे पहले होम क्वॉरंटाइन में जाना चाहिए था। जिसकी वजह से उनके संपर्क में आए कई लोगों को भी इस वायरस से इंफेक्टेड होने का खतरा है।

अब अभिनेता अक्षय कुमार जमकर आग बबूला हो रहे है। अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए ऐसे लोगों की जमकर क्लास ली है। वीडियो में अक्षय सभी को इस वायरस के प्रति सजग और गंभीरता बरतने की हिदायत दे रहे हैं। ये वीडियो अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है।
For the first time in life, the winner will be the one who will stay put! This is a race, one which will save us...Say yes to #SocialDistancing please 🙏🏻 #BreakCorona #TogetherAtHome @mybmc pic.twitter.com/fPIW8UvW13
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2020
इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं, 'मुंबई एयरपोर्ट में जो लोग बाहर से लौटे हैं। जिनका एयरपोर्ट पर टेस्ट किया जा रहा है। जो कोरोना में लो रिस्क केटेगरी में हैं। उन्हें एक स्टाम्प लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है या होटल भेजा जा रहा है। यह समझाकर कि दो हफ्ते सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। प्रिकॉशन के तौर पर। अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए। लेकिन ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं।

शादियों में जा रहे हैं। छुट्टियों में जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। पार्टियां कर रहे हैं। किस तरह की सोच के लोग हैं ये। क्या मानसिकता है। क्या समझ नहीं आ रहा लोगों को। कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है। काफी जोरशोर से काम कर रहा है। ओवरटाइम कर रहा है। इस रेस में वो आगे चल रहा है। लेकिन ये रेस अभी खत्म नहीं हुई है। रेस अब भी जारी है। हम जीत सकते हैं। हमें इस रेस को जीतना होगा। डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज लोगों की मेहनत को रेस के बीच लंगड़ी ना मारें'।

उन्होंने आगे कहा, 'यह पहली रेस होगी, जिसमें सबसे पहले रुकने वाला रनर जीत जाएगा। इस रेस में सब साथ जीतेंगे या सब साथ हारेंगे। बीएमसी इस मुहर को बैज ऑफ ऑनर कहती है। क्योंकि आप ना सिर्फ अपनी जान बचा रहे हैं बल्कि कई लोगों की जान बी बचा रहे हैं। इस सम्मान का अपमान ना करें। किसी ने सोच समझकर ही कहा था- जान है तो जहान है।'
यह खबर भी पढ़े:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ लोगों से घर रहने का किया आग्रह
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/394jlI1
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments