कोरोना नामक वायरस के आतंक से बेखबर बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट्स घर में थे बंद, पता चला तो...

नई दिल्ली । दुनियाभर में इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप काफी फैल रहा है। इस जानलेवा वायरस की वजह से आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी है। इसी बीच खबर हैं कि जर्मनी के बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को इस बीमारी के बारें में बताया गया तो वह सब हैरान रह गए।

दरअसल, बिग ब्रदर के ये कंटेस्टेंट्स घर के अंदर थे और इनको इस वायरस से हुई मौतों के बारे में भी पता नहीं था। खबरों के मुताबिक, एक महीने से ज्यादा समय से ये सारे लोग बिग ब्रदर के घर में हैं। जब ये लोग घर में दाखिल हुए थे तब चीन के वुहान में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। अब जर्मनी में भी हजारों लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खबर को सुनकर इन कंटेस्टेंट्स का दिल भर आया और फूट-फूट कर रोने लगे।

सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के रोने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। शो के दौरान कई प्रतिभागियों ने अपने घर परिवार के लोगों के प्रति भी चिंता जताई। हालांकि जर्मनी में सोशल मीडिया में लोग बिग ब्रदर के घर में रह रहे प्रतिभागियों को सबसे भाग्यशाली भी बता रहे हैं क्योंकि वहां कोरोना वायरस पहुंचने का कोई चांस नहीं है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
खबरों के मुताबिक, बिग ब्रदर के घर में कुल 14 लोग घर के अंदर हैं। इन लोगों को नहीं पता कि बाकी दुनिया में क्या हो रहा है। हालांकि 9 मार्च को 4 नए सदस्य घर में दाखिल हुए थे लेकिन इन्हें कोरोना वायरस के बारे में बात करने से मना किया गया था।
यह खबर भी पढ़े:काजोल ने किया खुलासा, शार्ट फिल्म ‘देवी’ की स्टारकास्ट ने नहीं ली कोई फीस
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2UkTvtM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments