कोराना वायरस का कहर, अक्षय की सूर्यवंशी के बाद रणवीर की 83 की रिलीज डेट टली

नई दिल्ली । दुनियाभर में कोराना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। इससे आम जनता तो परेशान हैं ही और बॉलीवुड में भी इसका असर साफ़ नजर आ रहा है। जिसके चलते कई फिल्मों की रिलीज पर ग्रहण लग गया है। अब खबर आ रही है कि अप्रैल की शुरुआत में रिलीज होने वाली रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' अभी रिलीज नहीं होगी।

फिल्म मेकर्स कोरोनावायरस के डर के बीच फिल्म रिलीज करने से बच रहे हैं। इसी बीच फिल्म '83' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई जा सकती है। कुछ दिनों पहले 11 मार्च को ट्रेलर रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रद्द कर दिया गया था। अगर फिल्म का ट्रेलर इंवेट कैंसिल कर दिया गया है तो उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म की तारीख भी आगे बढ़ाई जा सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरें आई थी। अभी दो बड़ी फिल्में सूर्यवंशी और 83 रिलीज होने वाली है, जिनकी रिलीज डेट को लेकर असमंजस बरकरार है। सूर्यवंशी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी की टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है, लेकिन नई रिलीज डेट की घोषणा अभी तक सामने नहीं आई है।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
यह खबर भी पढ़े:27 साल की हुई आलिया भट्ट, बोलीं- नहीं चाहिए पापा जैसा पति
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/33jhEoz
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments