27 साल की हुई आलिया भट्ट, बोलीं- नहीं चाहिए पापा जैसा पति

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का आज 27वां जन्मदिन है। उनका जन्म 15 मार्च 1993 को फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। आलिया ने बहुत कम उम्र मे ही बॉलीवुड मे कदम रख दिया था और कमियाबी भी हासिल की। मात्र छ: साल की उम्र मे फिल्म 'संघर्ष' मे उन्होंने एक अभिनेत्री के बचपन का किरदार निभाया था।

आपको बता दें की आलिया ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहतीं कि उनका पति उनके पापा जैसा हो। आलिया ने इसकी वजह बताते हुए कहा था, 'मेरे पापा बहुत अच्छे हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। हम एक दूसरे के साथ बहुत सारी बात करते हैं और हम एक दूसरे के दोस्त हैं। लेकिन मेरी लाइफ में एक महेश भट्ट बहुत हैं। मैं 2 नहीं रख सकती।'

मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी। जिसमें उन्होंने वरुण धवन और सिध्दार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया था। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है।

वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा, उनके पास महान गायन कौशल भी है। आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया के पास कई प्रजेक्ट है। उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी। इसके अलावा वह डायरेक्टर राजामौली की मेघा बजट फिल्म आरआरआर में भी दिखाई देगी।
यह खबर भी पढ़े:इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की 15 साल की उम्र में हो गई थी अपने ही भाई से शादी, बाद में बनी मशहूर गायिका
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2wZhvdS
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments