मेघा बजट फिल्म RRR को लेकर आई बड़ी खबर, राम चरण ने किया कन्फर्म!

नई दिल्ली । बाहुबली फिल्म बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली इन दिनों मेगा बजट फिल्म आर आर आर को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म में साउथ के दो सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी लीड रोल में दिखेंगी।
यह खबर भी पढ़े:Box Office: 8वें दिन भी कम नहीं हुआ तानाजी का जलवा, कमा डाले इतने करोड़

आपको बता दें कि यह फिल्म पूरे देश में करीब 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी क्रेज है। लेकिन कुछ दिनों पहले खबरें थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। अब इन खबरों पर विराम लगते हुए खुद फिल्म की लीड एक्टर राम चरण तेजा ने बात साफ की है।

राम चरण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने का कोई प्लान नहीं है। ये फिल्म तय वक्त पर ही रिलीज होगी। ये फिल्म इस साल 30 जुलाई को रिलीज होगी।

यह फिल्म अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है। इसे लेकर राजामौली का कहना है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भारतीय फिल्मों ने आज तक उनके जीवन का संघर्ष दिखाया है, जबकि वे दासता के खिलाफ लड़ाई करते थे। खबर हैं कि फिल्म को लगभग 400 करोड़ रूपए के भारी में बजट में बनाया जा रहा है। आरआरआर 30 जुलाई, 2020 में रिलीज होगी।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2RyRXLz
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments