JNU में दीपिका की विजिट पर आया सोनाक्षी का ये रिएक्शन, बोलीं- हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते...

नई दिल्ली । जेएनयू में हुई हिंसा के बाद छात्रों का समर्थन करने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर लगातार लोगों के रिऐक्शंस आ रहे हैं। उनके इस 10 मिनट के साइलेंट प्रोटेस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
यह खबर भी पढ़े:रीटा ओरा के इस नए फोटोशूट ने एक बार फिर किया मदहोश, तस्वीरों में दिखी टोन्ड बॉडी

अब इस मामले पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है और लिखा है, आप किसी भी पार्टी को सपॉर्ट करते हों, 'क्या आप हिंसा को सपॉर्ट करते हैं? क्या खून से सने स्टूडेंट्स और टीचर्स के विजुअल्स देखकर आप हिले नहीं? अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। दीपिका का वहां जाना और बाकी लोगों का आवाज उठाना तारीफ के काबिल है। यह चुप रहने का वक्त नहीं है।'
No matter which political party you support,do u support violence?Don't visuals of bleeding students and teachers shake you up?We can't sit on the fence any longer.Kudos to @deepikapadukone for showing up,& all those who spoke for speaking up.This is not the time to stay quiet.
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) January 8, 2020

आपको बता दें कि रविवार शाम जेएनयू में मास्क लगाए कुछ गुंडों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स पर अटैक किया और कैंपस की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण मंगलवार को जेएनयू कैंपस पहुंचीं और घायल स्टूडेंट्स से मिलीं।

दीपिका की फिल्म छपाक की बात करें तो यह ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।
from Entertainment News https://ift.tt/35Dn9Oq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments