बॉक्स ऑफिस पर Good Newwz ने पहला सप्ताह किया कम्पलीट, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

नई दिल्ली । अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज का आज पहला सप्ताह पूरा हो गया है। फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
यह खबर भी पढ़े:'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का फर्स्ट लुक रिलीज, विंग कमांडर विजय कार्णिक के रोल में दिखे अजय देवगन

गुड न्यूज फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार की गुड न्यूज ने सातवें दिन यानि गुरुवार को 15 से 16 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म ने अब तक 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है।

रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में ये अक्षय कुमार की चौथी सबसे बड़ी हिट है। देश के साथ विदेश में भी गुड न्यूज को ओपनिंग काफी अच्छी मिली है।

फिल्म गुड न्यूज़ में बत्रा फैमिली की कहानी दिखाई गई है। दोनो परिवार आइवीएफ की मदद लेकर बच्चे को जन्म देने का फैसला करते हैं, मगर डॉक्टर की लापरवाही से दोनों बत्रा परिवार एक अजीबो-गरीब दिक्कत में फंस जाते हैं।
from Entertainment News https://ift.tt/36oagsU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments