Responsive Ad

सूर्यवंशी से बाहर हुईं नीना गुप्ता को मिली '83' में एंट्री, निभाएंगी रणवीर सिंह की मां का किरदार

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक नीना गुप्ता (Neena Gupta) का साल 2020 शुरू होते ही खुशीयों का टोकरा ले कर आया है।60 वर्ष की नीना गुप्ता ने बीते साल फीचर फिल्म द लास्ट कलर में अभिनय किया है। अब इस फिल्म को सिनेमाजगत के सबसे बड़े ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही खबर ये भी है कि नीना (Neena Gupta) कबीर खान की फिल्म '83' (83) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अक्षय की सूर्यवंशी से बाहर हुईं नीना गुप्ता, रोहित शेट्टी से कहा- 'अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर सोच लेना’

बता दें शेफ विकास खन्ना (vikash khanna) ने बीते साल फिल्म द लास्ट कलर से अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इनकी पहली फिल्म द लास्ट कलर (the last colour oscar)को ही ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म में नीना गुप्ता लीड रोल में थी। अपनी फिल्म का ऑस्कर में नॉमिनेशन होने के बाद नीना गुप्ता ने लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है, मैं बहुत खुश हूं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZKscvi
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments