Box Office: 7वें दिन दीपिका की छपाक ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक विवादों में घिरे होने के बावजूद फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और इसके बाद भी फिल्म अभी तक 30 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
यह खबर भी पढ़े:Bigg Boss 13: शहनाज के पिता का बड़ा खुलासा, मैं गिल को वापस पंजाब में नहीं...

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक छपाक ने बीते दिन 1.25 से 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, ऐसे में फिल्म 7 दिनों में 28 से 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक दीपिका पादुकोण की छपाक ने पहले दिन 4.77 करोड़, दूसरे दिन 6.90 करोड़, तीसरे दिन 7.35 करोड़, चौथे दिन 2.35 करोड़, पांचवें दिन 2.55 करोड़ और छठे दिन 2.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
छपाक का कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है। जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है। मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी) हैं। इस तरह फिल्म की कहानी कहीं भी अत्यधिक नाटकीय नहीं होती और मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है।
from Entertainment News https://ift.tt/2syk2tV
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments