निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर बोलीं मल्लिका- कितना निराशाजनक है

नई दिल्ली । निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों की फांसी में हो रही देरी से कई लोग नाराज हैं। दिल्ली की अदालत ने सभी चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया। इस नए डेथ वारंट के अनुसार अब 22 जनवरी की जगह सभी दोषियों को एक फरवरी सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़े:प्रियंका और जोनस ब्रदर्स का नया म्यूजिक यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें Video

इस मामले पर मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है। दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनवार्स में सक्रिय मल्लिका का कहना है कि यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है। अब फांसी में हुई देरी पर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है।

मल्लिका ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'ये कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए निर्भया के पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी'।

बता दें कि मल्लिका आखरी बार एकता कपूर की वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में नजर आई थीं। इस सीरीज से मल्लिका ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। सीरीज में उनके साथ तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, शेफाली जरीवाला, साक्षी प्रधान, श्वेता गुलाटी, अनिल चरणजीत और संजय मिश्रा जैसे स्टार थे।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2FXEaIS
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments