Responsive Ad

अभिनेता इरफान खान की तबीयत फिर हुई नासाज, अब फिल्मों से रहेंगे दूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान ( Irrfan Khan ) हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले साल 2017 जून के महीने में ही इरफान अपनी इस बीमारी का इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। इरफ़ान ने अपनी इस अपनी बीमारी की खबर खुद सोशल मीडिया पर दी थी।

न्यूयॉर्क में काफी वक़्त इलाज कराने के बाद इरफ़ान साल 2019 में भारत वापस आ गए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "अंग्रेजी मीडियम" ( Angrezi Medium ) की शूटिंग शुरू की थी। हालांकि शूटिंग करते वक़्त भी इरफ़ान अपने डॉक्टर्स ( Doctors ) की सलाह के हिसाब से लगातार दवाइयां ( Medicine ) ले रहे थे।

अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लेकिन खबर आ रही है कि इस बीच इरफ़ान की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इसलिए इरफान के डॉक्टर्स ने उनको काम से पूरी तरह ब्रेक लेने की सलाह दी है। यहीं वजह है कि अब इरफान डॉक्टर्स की सलाह के बाद दोबारा काम पर वापस लौटेंगे।

angrezy-medium.jpg

एक रिपोर्ट के मुताबिक इरफ़ान कम से कम 6 से 8 महीने काम से दूर रहेंगे। जब उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो जाएगा उसके बाद ही वो डॉक्टर्स की सलाह लेकर ही काम पर लौटेंगे। इरफ़ान इन दिनों अपने परिवार के साथ वक़्त बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इरफ़ान अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मना कर लौटे हैं।

इरफ़ान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में उनके साथ करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) नज़र आएगी। ऐसे में इरफ़ान फिल्म के प्रोमोशन के दौरान मीडिया से मुखातिब होंगे इसके चांस भी काफी कम है। इरफान एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह के बाद फिल्म के प्रमोशन में शामिल हो पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/303thOP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments