Responsive Ad

छपाक देख इमोशनल हुईं जाह्नवी, लिखा- आज के समय की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक

नई दिल्ली । दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी बेहतरीन कहानी को लेकर काफी चर्चा हुई है। दर्शकों और समीक्षकों से लेकर फिल्मी सितारे भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वही अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा की। 

यह खबर भी पढ़े:Bigg Boss 13: शहनाज के पिता का बड़ा खुलासा, मैं गिल को वापस पंजाब में नहीं...

chpaak

इस स्टोरी में उन्होंने 'छपाक' और दीपिका की तारीफ करते हुए इसे एक रोचक बहादुर, संवेदनशील और आत्मा को छू लेने वाली फिल्म करार दिया। उन्होंने कहा, 'आज के समय की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक।' इन तारीफ से भरे शब्दों के बाद जान्हवी ने दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और निर्देशक मेघना गुलजार को इस खूबसूरत फिल्म के लिए शुक्रिया भी कहा।

chpaak

फिल्म छपाक के  कलेक्शन की बात करें तो छह दिनों में फिल्म ने कुल 26.53 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़, मंगलवार को 2.55 करोड़ और बुधवार को 2.61 करोड़ रुपये की कमाई की है।

chpaak

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

'छपाक' की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है, जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है। इस फिल्म का निर्देशन करने वाली मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है। 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2NvQ1Sv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments