Responsive Ad

सिनेमाघरों में रिलीज हुई छपाक, इन तीन राज्यों में भी हुई टैक्स फ्री

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है

यह खबर भी पढ़े:B' day spl: पहली फिल्म के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, ऋतिक ने ऐसे बनाई अपनी पहचान

कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म छपाक जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है उसे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। ये फिल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है. ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है। 

chpaak

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म 'छपाक' को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें। वहीं पुडुचेरी में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की।

chpaak

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

बता दें कि छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी के संघर्ष को दिखाती है। 'छपाक' की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है। जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है। 

 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2Nd8uTO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments