Responsive Ad

तापसी के बैक को पीछे से टच कर रहा था एक शख्स, फिर एक्ट्रेस ने हाथ पीछे कर मोड़ दी उंगली...

नई दिल्ली । एक्ट्रेस तापसी पन्नू हाल ही में करीना कपूर खान के शो 'वॉट वीमेन वॉन्ट 2' में अपनी जिंदगी की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि कई मर्तबा वह दिल्ली में गुरुपर्व के दौरान गुरुद्वारा जाया करती थीं। वहां अक्सर काफी भीड़भाड़ रहती थी। इसी दौरान एक आदमी ने उन्हें पीछे से छूने की कोशिश की तो उन्होंने उस व्यक्ति को बड़े ही जबरदस्त अंदाज में मजा चखाया।  

यह खबर भी पढ़े:90 के दशक की यादों से भरपूर 'दूरदर्शन' का ट्रेलर रिलीज, कुछ ऐसा रहा सोशल मीडिया रिएक्शन

Taapsee Pannu,

तापसी ने बताया, "वहां इतनी भीड़ रहती थी कि लोग आपसे में टकरा जाते थे। मुझे कई बार असहज महसूस होता था। लेकिन मैं अनदेखा करती थीं। लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मेरे सा‌थ कुछ होगा। क्योंकि मैं आम जिंदगी में हमेशा से सजग रहती हूं। मुझे विश्वास रहता है कि मैं खुद को संभाल लूंगी। लेकिन एक दिन मुझे लगा कि कोई मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा है। मुझे एहसास हो गया कि कोई मुझे हैरेस कर रहा है''।

Taapsee Pannu,

कोई मेरे बैक को टच कर रहा है। मैं तेजी से अपना हाथ पीछे किया उसकी उंगली पकड़ी और जोर से मोड़ दी। लेकिन इसके बाद मैं फटाफट वहां से निकली गई। 

Taapsee Pannu,

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही महिला क्रिकेटर मिथाली राज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म 'शाबाश मितु' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जिसमें एक्ट्रेस सिर पर हैट और हाथ में बैट पकड़े नजर आ रही हैं। 

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

  
   

 



from Entertainment News https://ift.tt/3aPBdZj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments