90 के दशक की यादों से भरपूर दूरदर्शन का ट्रेलर रिलीज, कुछ ऐसा रहा सोशल मीडिया रिएक्शन

नई दिल्ली । 90 के दशक से लेकर आज 2020 तक दुनिया में काफी बदलाव हो चुके है। लेकिन पुराणी यादों को याद दिलमणि के लिए हाल ही में फिल्म 'दूरदर्शन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हॉस्पिटल में भर्ती, फैंस हुए हैरान
यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें माही गिल, डॉली अहलूवालिया, राजेश शर्मा और मनु ऋषि चढ्ढा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पूरी कहानी दादी बनी डॉली अहलूवालिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है।
माही गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के ट्रेलर का लिंक नए पोस्टर के साथ शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर में दादी 1989 से कोमा में पड़ी है और अचानक होश में आ जाती हैं। उन्हें इतने सालों से कोमा में पड़ा रहने की जानकारी पाकर कोई सदमा ना लगे इसके डर से परिवार वाले उनके इर्द-गिर्द 90 के दशक का माहौल बनाते हैं।
अपने कमरे में ज्यादातर समय बिताने वाली दादी अपने जमाने वाले दूरदर्शन लगाने की बात करती हैं। दादी एक एक करके चित्रहार से लेकर दूसरे कार्यक्रम देखने की फरमाइश करती हैं। इसके चलते सभी मिलकर दादी के लिए खुद शूट करके उस जमाने के प्रोग्राम तैयार करते हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों को खुद को भी 30 साल पहले के जमाने के अनुसार ढलना पड़ता है।
ट्रेलर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग अपने 90 के दशक के दौर को याद कर रहे हैं। कोई रामानंद सागर की रामायण के क्रेज की बात कर रहा है तो कोई चित्रहार तो कोई दूरदर्शन पर आने वाली फिल्मों की की यादों में डूब नजर आया। कुछ लोगों ने दूरदर्शन देखने के लिए एंटिना घुमाने वाला और फ्राइडे नाइट को आने वाली हिंदी फीचर फिल्म देखने के लिए बैट्री किराए पर लाकर ट्रेलर देखने वाली अपनी यादें ताजा की हैं।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2RYBWyI
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments