अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना चाहता हूं: सैफ अली खान

नई दिल्ली । फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद अब सैफ अली खान जल्द ही ‘जवानी जानेमन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सैफ ने आलिया के पिता का किरदार निभाया है।
यह खबर भी पढ़े:ऑस्ट्रेलिया में लगी भीषण आग से दुखी जूही चावला का बेटा, पॉकेट मनी से दान किए इतने रुपये

सैफ ने कहा कि वह अब उम्र के हिसाब से सही भूमिकाएं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, प्रोड्यूसर जय शेवक्रमाणी ने कुछ साल पहले मेरे साथ इस फिल्म का आइडिया शेयर किया था। हाल ही में, जब मैं अपने करियर के बारे में सोच रहा था, तो मुझे लगा कि मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना चाहता हूं। हो सकता है कि यह एक पिता का ही रोल हो लेकिन दिलचस्प होना चाहिए।

इसके बाद मैं जय से इस फिल्म के लिए जुड़ा। उन्होंने कहा, “मैं नितिन कक्कड़ से किसी और फिल्म के लिए मिला था हालांकि बात नहीं बन पाई लेकिन मुझे उनसे बात करने में बहुत मजा आया और जब जय ने मुझे बताया कि वह नितिन के साथ मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं तो मैं वास्तव में एक्साइटेड था। नितिन ने सच में स्क्रिप्ट में बहुत वैल्यू जोड़ दिया है और इसे कमर्शन और एंटेरटेनिंग बना दिया है।

सैफ अली खान ने कहा, 'आलिया शानदार हैं और उन्होंने इस फिल्म को और स्पेशल बना दिया है। आजकल बच्चे पूरी तरह से तैयार होकर आते हैं जबकि हम सीधे ही बिना तैयारी के ऐक्टिंह में आ गए थे। मुझे वास्तव में लगा कि वह अबतक मेरे साथ काम करने वाले लोगों में वह बेस्ट है। मैंने शाहरुख खान के साथ काम किया है, और वह बहुत ही अमेजिंग था और आलिया में भी वही एनर्जी थी। हमने कई बड़े सीन्स एक बार में ही कर लिए और उसे कोई परेशानी नहीं हुई। 'जवानी जानेमन' 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है| ”
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/30wA2ZO
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments