Responsive Ad

अजय-दीपिका की बॉक्स ऑफिस पर भिड़त, फिल्म देखने से पहले जानें कैसी है तानाजी और छपाक

नई दिल्ली । आज 10 जनवरी हैं और बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़ी फ़िल्में रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों का कंटेंट एक-दूसरे से बिलकुल अलग है। इन दोनों फिल्मों के लिए फैंस में काफी दीवानगी है। चलिए देखते हैं ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म बाजी मारती हैं और कौनसी नहीं। अगर आज आप यह फ़िल्में देखने जा रहे हैं  तो पहले जान लें कैसी हैं ये फिल्में..   

यह खबर भी पढ़े:सिनेमाघरों में रिलीज हुई छपाक, इन तीन राज्यों में भी हुई टैक्स फ्री

chpaak

‘तानाजी: द अनसंग वारियर’: ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तानाजी’ 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म है। तानाजी मालसुरे वास्तव में छत्रपति शिवाजी के शासनकाल के सूबेदार बहादुर और महान योद्धा थे। उनका जीवन सफलता और बलिदान की एक शानदार यात्रा रही है। 

chpaak

इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल और सैफ अली खान की भी मुख्य भूमिका है।

chpaak

तानाजी लगभग 3500 स्क्रींस पर रिलीज़ की जा रही है। तानाजी के सामने दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक की चुनौती होगी। 

chpaak

छपाक: दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘छपाक’ को मेघना गुलजार निर्देशित किया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। हाल में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में हमले होने वाली घटना में छात्रों को समर्थन देने पहुंची दीपिका सुर्खियों में बनी हुई हैं।

chpaak

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

छपाक का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि छपाक को सिर्फ 1500 स्क्रीन्स मिली हैं। कम स्क्रीन्स मिलने का भी मूवी को नुकसान हो सकता है।  



from Entertainment News https://ift.tt/36Garjw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments