ऑस्ट्रेलिया में लगी भीषण आग से दुखी जूही चावला का बेटा, पॉकेट मनी से दान किए इतने रुपये

नई दिल्ली । जंगलो में लगी भीषण आग से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला के बेटे अर्जुन ने अपनी पॉकेट मनी से 300 पाउंड ऑस्ट्रेलियाई राहत कोष में दान किए हैं।
यह खबर भी पढ़े:निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर बोलीं मल्लिका- कितना निराशाजनक है
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को देश के इतिहास की सबसे भयंकर आग माना जा रहा है। इससे अब तक करोड़ाें जीव जंतुओं की मौत हो चुकी है और 26 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। आग ने इतना विशाल रूप ले लिया है कि इसकी जद में आ कर सैकड़ों घर भी जल कर खाक हो गए है जिसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर पलायन करना पड़ रहा है।

बेटे अर्जुन के इस फैसले पर जूही ने कहा, 'मुझे याद है कि उसने मुझसे कहा था कि इस आग में करीब 50 करोड़ जानवरों की मौत हो गई है। ऐसे में मैं क्या कर रही हूं उनकी मदद के लिए। तो मैंने कहा था कि मैंने पेड़ लगाए हैं और बाकी लोगों की कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट से मदद कर रही हूं।'

जूही ने आगे कहा कि हमारी बातचीत के अगले दिन ही उसने मुझे बताया कि उसने अपनी पॉकेटमनी से 300 पाउंड मदद के लिए भेज दिए हैं। मुझे खुशी है कि वो अभी से ही इतना अच्छा सोचता है।' बता दें कि अर्जुन फिलहाल यूके के एक स्कलू में पढ़ाई कर रहे हैं।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2G14x0D
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments