Bigg Boss 13: शहनाज के पिता का बड़ा खुलासा, मैं गिल को वापस पंजाब में नहीं...

नई दिल्ली । बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल शुरु से ही इस शो में काफी चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने इस शो के अंदर हाल ही में कॉमेडी शो जीता है। अब शहनाज के पिता संतोख सिंह ने उनके मुंबई में ही रहने की इच्छा जाहिर की है।
यह खबर भी पढ़े:BB13: सिद्धार्थ-शहनाज के रिलेशन को लेकर हिमांशी खुराना ने बताई यह सच्चाई

वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए संतोख सिंह ने कहा, "मैं शहनाज गिल को वापस पंजाब में नहीं देखना चाहता हूं। मुझे लगता है शहनाज गिल को मुंबई में ही शिफ्ट हो जाना चाहिए और यहीं अपना करियर बनाना चाहि। मैं जब यहां आया तो माही विज से बात की थी उन्होंने शहनाज की मदद करने की बात कही है।

मुझे पता है सलमान खान सर का भी शहनाज को लेकर एक सॉफ्ट कॉर्नर है। वह कपिल शर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं और कपिल शर्मा को पसंद करती हैं। वह इसका हिस्सा बनना चाहती हैं। सलमान खान उसे जो भी सलाह देते हैं वो बहुत अच्छा है। वह ये सब पॉजिटिव तरीके से लेती है''।

वही शहनाज के पिता के जाने के बाद पारस छाबड़ा बाहर बैठे नजर आ रहे हैं और वह संतोख सिंह के आरोप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। संतोख सिंह के कमेंट पर पारस कहते हैं, 'इसके पियो (पिता) पर इतना गुस्सा आ रहा है ना'। खैर, अभी हमें इस पूरे एपिसोड को देखने का इंतजार करना चाहिए।
from Entertainment News https://ift.tt/2FTFqgf
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments