BB 13: इन 2 बच्चों ने कराई रश्मि-सिद्धार्थ की दोस्ती, Video देख हो जाएंगे इमोशनल

नई दिल्ली । टीवी शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में फैमिली वीक चल रहा है। जिसके तहत घरवालों से मिलने उनके फैमिली मेंबर्स आ रहे हैं। अब इस शो से एक इमोशनल वीडियो सामने आया है।
यह खबर भी पढ़े:इस साल मई में गोवा में शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल!

इस वीडियो में रश्मि देसाई के घर से दो बच्चे मिलने आए हैं। दोनों को देखते ही रश्मि खुशी से कूद पड़ीं। वह दोनों बच्चों के गले लगीं और रोने लगीं। दोनों बच्चों ने खूब मस्ती की, इतना ही नहीं उन्होंने तो सिद्धार्थ और रश्मि के बीच दोस्ती भी कराई।
ये बच्चे रश्मि को जान से भी ज्यादा प्यारे हैं। 4 महीनों बाद घरवालों से मिलने का चांस और उस पर इतना बड़ा सरप्राइज रश्मि देसाई को तो इमोशनल होना ही था। रश्मि के भतीजे ने कहा, 'आप दोनों हमेशा लड़ते क्यों हो'। आप दोनों अब दोस्ती कर लो। इसके बाद वह रश्मि और सिद्धार्थ को हाथ मिलाने को कहते हैं और फिर दोनों को हग करने के लिए बोलते हैं।

सिद्धार्थ ने भी बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं बच्चों के जाने के बाद सिद्धार्थ, इमोशनल रश्मि की केयर करते भी दिखे। माना जा रहा है इन प्यारे बच्चों की पहल बाद रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते में आई दरार खत्म हो सकती है।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2u6RlER
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments