Responsive Ad

9 January को रिलीज होगी रजनीकांत की दरबार, कर्मचारियों को पेड लीव और फ्री टिकट्स किये ऑफर

नई दिल्ली । साउथ फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार इस महीने की 9 तारीख को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत लगभग 25 साल बाद पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 1982 में रिलीज हुई  फिल्म Pandian में पुलिस की भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े:राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर को कहा ये सस्ती चीज, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर यूं निकाला गुस्सा...

darbaar

खबरों के मुताबिक, रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। साउथ की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पेड लीव और दरबार के फ्री टिकेट्स भी ऑफर किए हैं ताकि ये लोग जाकर अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को इंजॉय कर सकें। बता दें कि हर बार रजनीकांत की फिल्म के रिलीज होने पर ये कंपनी ऐसा करती है। 

darbaar

darbaar

कुछ दिनों इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक फ्लाइट का इंतजाम किया था और इस फ्लाइट पर रजनीकांत की एक बड़ी तस्वीर देखी जा सकती है। इस फ्लाइट को दरबार फ्लाइट का नाम दिया गया था और कई फैंस ने इस फ्लाइट को लेकर ट्वीट भी किये थे। 

darbaar

दरबार में रजनीकांत के अपोजिट एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में रजनीकांत के अलावा प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी और योगी बाबू जैसे स्टार्स काम करते नजर आएंगे। लायका प्रोडक्शंस इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। 

 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2T1UVdD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments