Responsive Ad

जी एंटरटेनमेंट ने 24 घंटे भोजपुरी फ़िल्में दिखाने वाला चैनल ज़ी बाइस्कोप किया लॉन्च

नई दिल्ली । जी एंटरटेनमेंट ने बिहार, झारखंड और ईस्ट यूपी के बाजारों के लिए 24 घंटे भोजपुरी फ़िल्में दिखाने वाला चैनल ज़ी बाइस्कोप लॉन्च किया है। चैनल का उद्देश्य एचएसएम व्यूअरशिप हासिल करना है और साथ ही मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और कोलकाता जैसे क्षेत्रों को टारगेट करना है। चैनल ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह को ब्रांड अभियान का चेहरा बनाया है।

यह खबर भी पढ़े:Box Office: 8वें दिन भी कम नहीं हुआ तानाजी का जलवा, कमा डाले इतने करोड़

निरहुआ ने कहा, “जब भी रीजनल कंटेंट को बढ़ावा देने की बात आती है तो ज़ी हमेशा सबसे आगे रहता है। मैं ज़ी बाइस्कोप का हिस्सा बनने पर खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अपने योगदान के माध्यम से इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं।”

Zee Biscope,

पवन सिंह ने चैनल के साथ जुड़े होने पर अपनी ख़ुशी साझा करते हुए कहा, भोजपुरी भाषी क्षेत्र में दर्शकों की पसंद को ज़ी से बेहतर कोई नहीं समझता। ज़ी बाइस्कोप के लॉन्च के साथ, मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को हर दिन सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन अपनी भाषा भोजपुरी में मिलेगा, जो उनके दिल को छूएगा है। मैं चैनल को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि मैं लंबे समय तक चैनल के ब्रांड एंबेसडर में से एक के रूप जुड़ा रहूंगा।

इस अवसर पर ज़ी बाइस्कोप और बिग गंगा के बिजनेस हेड अमरप्रीत सिंह सैनी ने कहा,“ज़ी बाइस्कोप एक मूवी प्लस ब्रांड होगा। इस क्षेत्र में क्यूरेटेड मनोरंजन चैनलों में गैप है, इस अंतर को दूर करने के लिए पहले से ही ज़ी का नंबर वन जीईसी चैनल बिग गंगा यहां उपस्थित है। ज़ी बाइस्कोप एक ऐसा चैनल है जिसमें उपभोक्ता की पसंद के अनुरूप फिल्मों और फिल्म से जुड़े अन्य विषयों जैसे संगीत अवार्ड शोज और चैट शोज आदि के लिए अलग-अलग स्लॉट्स है। हमारे पास भोजपुरी फिल्मों की एक बेहतरीन कंटेंट लाइब्रेरी है, जिसमें निरहुआ चलल लंदन, शेर सिंह, सइयां जी दगबाज़ जैसे हालिया ब्लॉकबस्टर्स फिल्में शामिल हैं। हम विभिन्न आयु समूहों के अपने दर्शकों का उनकी पसंद के अनुरूप मनोरंजन करेंगे।”

Zee Biscope,

ज़ी बाइस्कोप चैनल पर रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर कंटेंट दर्शकों को देखने को मिलेंगे। चैनल पर पिछले पांच वर्षों की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में और भोजीवुड के शीर्ष सुपरस्टार निरहुआ और पवन सिंह की सबसे बड़ी हिट फिल्में दिखायी जायेगी। हर सप्ताह के अंत में एक्सक्लूसिव वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर बड़े पर्दे की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए दिखाई जाएगी।

जी बाइस्कोप चैनल भोजपुरी सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, चिंटू पांडे और यश मिश्रा की सभी फ़िल्में हर आयुवर्ग के दर्शकों के लिए पेश करेगा। चार्टबस्टर फिल्मों के साथ ही इस चैनल पर फिल्मों से जुड़े अन्य रोचक कार्यक्रम भी दिन भर दिखाए जाएंगे।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166



from Entertainment News https://ift.tt/2G4okfy
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments