Responsive Ad

2020 में इन बायोपिक और पीरियड फिल्मों की मचेगी धूम, देखें पूरी list

नई दिल्ली । वर्ष 2020 में कई बायोपिक और पीरियड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही है। बायोपिक फिल्मों की श्रेणी में ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ ,छपाक ,पृथ्वीराज ,शकुंतला देवी, थलाइवी और गंगूबाई काठियाबाड़ी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 10 जनवरी को ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ रिलीज होगी। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तानाजी’ 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म है। तानाजी मालसुरे वास्तव में छत्रपति शिवाजी के शासनकाल के सूबेदार बहादुर और महान योद्धा थे। उनका जीवन सफलता और बलिदान की एक शानदार यात्रा रही है। फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल और सैफ अली खान की भी मुख्य में है। 

यह खबर भी पढ़े:अक्षय को इस विज्ञापन को करना पड़ा महंगा, पुलिस में शिकायत दर्ज

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘छपाक’ भी 10 जनवरी को ही रिलीज होगी। मेघना गुलजार निर्देशित यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। ‘द कारगिल गर्ल’ 13 मार्च को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के निजी जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर एक युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरकर घटनास्थल से सुरक्षा के लिए वायु सैनिकों को लिया था। इस बायोपिक में, गुंजन सक्सेना का किरदार श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने निभाया है।

biopic and period films

विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ भी 08 मई को ही रिलीज होगी। यह फिल्‍म गणितीय प्रतिभा (मानव कंप्यूटर) शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ 26 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित है। उन्होंने दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार होने के बाद भी राजनीति में प्रवेश करने के बाद भी एक मजबूत राजनेता के रूप में सुर्खियां बटोरी थी।

biopic and period films

14 अगस्त को ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, प्रदर्शित होगी। ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भुज ( गुजरात) के मधापुर इलाके में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप को तहस-नहस कर दिया था। स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए वहां रहने वाली 300 महिलाओं के साथ मुश्किलों से जूझते हुए एयरस्ट्रिप को वापस तैयार किया, जिसमें प्लेन में सवार सेना के जवान सुरक्षित लैंड हो सके। विजय कार्णिक ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के इस युद्ध अहम भूमिका निभाई थी। ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में स्क्वॉर्डन लीडर विजय कर्णिक के लीड रोल में अजय देवगन होंगे। फिल्म में संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार में नजर आयेंगी।

biopic and period films

संजय लीला भंसाली निर्मित आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 11 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म कमाठीपुरा की मैडम कही जाने वाली गंगूबाई कोठेवाली की जिंदगी पर बन रही है। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’, रिलीज होगी। सरदार उधम सिंह में विकी कौशल ने लीड रोल किया है। यह बायॉपिक सरदार उधम सिंह की जिंदगी पर बनाई जा रही है। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर माइकल ओ डायर को मौत के घाट उतार दिया था। डायर वर्ष 1919 में पंजाब का गवर्नर था जब जलियांवाला बाग की दर्दनाक घटना हुई थी। जलियांवाला बाग में ब्रिटिश पुलिस ने हजारों लोगों पर गोलियां चला दी थीं।

biopic and period films

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 13 नवंबर को रिलीज होगी, जिससे पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अभिनेत्री के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन के बारे में है। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मानुषी छिल्लर उनकी पत्नी संयुक्ता की भूमिका में हैं।

biopic and period films

अजय देवगन की ‘मैदान’ 27 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म फुटबाल के खेल पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में 1952-1962 का 10 सालों का भारतीय फुटबाल का दौर दिखाया जाता है जिसे भारतीय फुटबाल का सुनहरा दौर कहा जाता है। रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबाल टीम 1956 के ओलिंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ ऐक्ट्रेस कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी। फिल्म ‘मैदान’ को बोनी कपूर बना रहे हैं जबकि इसका निर्देशन ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित शर्मा कर रहे हैं।

biopic and period films

इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें उनका किरदार विकी कौशल निभाएंगे। इसका निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी। फिल्म का नाम सैम बताया जा रहा है। मानेकशॉ ने 1971 की इंडो-पाक वॉर समेत कई ऑपरेशंस में अपना अहम कॉन्ट्रिब्यूशन दिया था। परिणीति चोपड़ा ,बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में काम कर रही हैं। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। इसमें विक्रम का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। इस फिल्म का नाम शेरशाह रखा गया है। परमवीर चक्र विजेता और 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनेगी। इसमें शूरवीर अरुण के किरदार में वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन करेंगे। तापसी पन्नू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्



from Entertainment News https://ift.tt/2sXS0be
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments