Responsive Ad

1973 से लेकर 2020 तक भी अमिताभ की प​रछाई बना रहा ये शख्स, हुनर जान आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिल्म से जुड़े लोगों का भी काफी ध्यान रखते है। जी हां, हम बता कर रहे हैं उनके  मेकअप आर्टिस्ट।

यह खबर भी पढ़े:VIDEO: सलमान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन ने किया कुछ ऐसा, भाईजान ने छीना फोन

amitabh

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। इस पोस्ट में अमिताभ के साथ दीपक और उनके परिवार को देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके चमक के पीछे इस खास शख्स के जादुई हाथों का कमाल है। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'दीपक, 47 सालों से मेरा मेकअप मैन। अपनी कमाई से उन्होंने मराठी और भोजपुरी फिल्में बनाईं। अपनी पत्नी के लिए एक छोटा रूम पार्लर शुरू किया। आज इस पार्लर को 40 साल हो चुके हैं। तीन स्टोरी बिल्डिंग में 40 से ज्यादा कर्मचारी हैं लेकिन मेरे मेकअप वर्क से उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है।'

amitabh

बता दें कि अमिताभ और दीपक ने वर्ष 1973 में पहली बार साथ काम करना शुरू किया। दीपक ने अमिताभ के मेकअप व हेयर स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं देनी शुरू की थी। दोनों के बीच बॉन्डिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दीपक द्वारा निर्मित एक फिल्म में अमिताभ ने बीमार होने के बावजूद काम किया था और उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई मेहनताना भी नहीं लिया था।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2O7XasA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments