Responsive Ad

VIDEO: सलमान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन ने किया कुछ ऐसा, भाईजान ने छीना फोन

नई दिल्ली । बॉलीवुड के दबंग खान की पॉपुलैरिटी देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में फैली है। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ एकट्ठा हो जाती है। इसी बीच हाल ही में सलमान सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक शख्स का फोन भी छीन लिया।

यह खबर भी पढ़े:डोनल बिष्ट का बड़ा खुलासा, सेजल शर्मा ने आत्महत्या करने से दो दिन पहले...

salman

दरअसल, सलमान खान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन उनके आगे-आगे चल रहा था, लेकिन तभी भाईजान ने उस फैन का मोबाईल छीन लिया और वहां से आगे बढ़ गए। सलमान के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पापाराजी मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान का ये वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि किस बात का इतना  एटीट्यूड है? एक यूजर ने लिखा, मैं आपका फैन हूं लेकिन ये करना गलत है।

salman

सलमान खान जल्द ही 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 



from Entertainment News https://ift.tt/2uHG51I
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments