Responsive Ad

VIDEO: पोती आराध्या की स्पीच सुन अमिताभ हुए इमोशनल, बोलें- तुम सभी महिलाओं का गौरव

नई दिल्ली । अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या अपने स्कूल के फंक्शन में एक स्पीच से रही है। 

यह खबर भी पढ़े:CAA: अनुपम खेर ने Video पोस्ट कर कहा- विरोध प्रदर्शन करना आपका अधिकार है लेकिन...

वीडियो में आराध्या कहती हैं, 'मैं एक लड़की हूं। मैं सपना हूं, एक नए युग का सपना हूं। हम जागेंगे एक नई दुनिया में, जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। मुझे प्यार मिलेगा, मेरा सम्मान किया जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां मेरी आवाज बुलंद होगी। और ज्ञान की समझ के साथ सुनी भी जाएगी। एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान जीवन की किताब से आएगा। मानवता स्वतंत्र रूप से बढ़ेगी।'

इस स्पीच के दौरान आराध्या काफी प्यारी लग रही है। उन्होंने लाल, हरे और पीले रंग की साड़ी पहन राखी है। इसके साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया था। साथ ही लाल लिपस्टिक और बिंदी लगाए भी नजर आईं। 

इस वीडियो को देख सभी छोटी सी आराध्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अमिताभ ने लिखा,  'परिवार का गौरव, एक लड़की का गौरव, सभी महिलाओं का गौरव, हमारी प्यारी आराध्या।' 

 


  

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2tHsYNM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments