Responsive Ad

CAA: अनुपम खेर ने Video पोस्ट कर कहा- विरोध प्रदर्शन करना आपका अधिकार है लेकिन...

नई दिल्ली । पूरे देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध चल रहा है। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े:रूबीना लियैक ने बिकिनी पहन दिए बोल्ड पोज, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

anupam kher

अनुपम खेर ने विडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एक अपील, मेरी अपील भारत के सभी बेहतरीन स्टूडेंट्स से है। विरोध प्रदर्शन करना आपका अधिकार है लेकिन भारत की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी है।' 

उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया और एएमयू में हुए छात्रों के प्रदर्शन में काफी हिंसा हुई थी और कथित तौर पर पुलिस पर छात्रों के साथ बर्बरता के आरोप लगे थे। 

anupam kher

इसके बाद स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, फरहान अख्तर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, तिग्मांशु धूलिया, आलिया भट्ट, सौरभ शुक्ला, दिया मिर्जा, हंसल मेहता, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, निमरत कौर, मनोज बाजपेयी जैसे बड़े फिल्मी सितारे नागरिता कानून का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में सामने आए थे।

 

  

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2PJeZzo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments