Responsive Ad

सलमान खान पर जमकर भड़के KRK, बोलें- अरहान खान का करियर ही बर्बाद कर दिया

नई दिल्ली । टीवी शो बिग बॉस 13 में वीकेंड के वॉर में सलमान खान ने अरहान खान की सबके सामने पोल खोल दी। अरहान की सच्चाई सबके सामने आती ही सोशल मीडिया पर सनसनी जैसी मच गई। लेकिन बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट केआरके को सलमान की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने सलमान खान पर अपना जमकर गुस्सा निकाला है।

यह खबर भी पढ़े:VIDEO: शाहीन भट्ट की बुक लॉन्च पर पिता महेश भट्ट को आया गुस्सा, असहज नजर आई आलिया

bigg boss 13

केआरके ने ट्वीट में लिखा- एक स्ट्रगलर को नेशनल टेलीविजन पर बेइज्जत करना बेहद घिनौना है। हालांकि, मैं अरहान को पसंद नहीं करता हूं। लेकिन सलमान खान को ये सब रश्मि को चुपचाप अलग से बताना चाहिए था। आज सलमान खान ने अरहान का करियर खत्म कर दिया है, जो बेहद दुख की बात है। 

bigg boss 13

उन्होंने आगे लिखा- इज्जत सभी की होती है, सलमान को भी इंसान को इंसान समझना चाहिए। सलमान खान ने आज अरहान को बर्बाद करके ये साबित कर दिया है कि इस शख्स को बहुत गुरूर है और अल्लाह को गुरूर बिलकुल पसंद नहीं है। 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2P2coAa
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments