कंगना की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा का ट्रेलर रिलीज, दिखी संघर्ष की एक अजीब कहानी

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म अगले साल 24 जनवरी की रिलीज की जाएगी। निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाली निर्देशक अश्विनी अयैर तिवारी की इस फिल्म में कंगना के अलावा मुख्य भूमिकाओं में ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता नजर आएंगी।
यह खबर भी पढ़े:अनिल कपूर के साथ इन 2 एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे पर मचा दिया था तहलका, नाम जान आपके भी उड़ जायेंगे होश

फिल्म के ट्रेलर में कंगना मां बनने के बाद एक बार फिर से अपने सपने को जीना चाहती है। जिसे वह पीछे छोड़ आई हैं। कंगना की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसके बाद वह अपने कबड्डी वाले दिनों को बहुत ज्यादा मिस करने लगती हैं। जया को जब उसके बेटे और पति का सपोर्ट मिलता है तो वह एक बार फिर से इस खेल में वापसी करने का फैसला करती हैं। वह भोपाल के लिए कबड्डी खेलती हैं और इसके बाद देश के लिए भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरी इस कहानी का ट्रेलर दमदार है।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
आपको बता दें की कंगना की फिल्म का क्लैश स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ होगा। रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों का कंटेंट बिल्कुल अलग है।
from Entertainment News https://ift.tt/2SgUb46
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments