एक बार फिर अरबाज ने बताई मलाइका से तलाक लेने की असली वजह, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। उनका एक बेटा अरहान खान भी है। साल 2017 में अरबाज का तलाक हो गया था। मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद अरबाज खान इन दिनों इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई इंवेट्स और पारिवारिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया है।
यह खबर भी पढ़े:कंगना की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा का ट्रेलर रिलीज, दिखी संघर्ष की एक अजीब कहानी

अरबाज ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने मलाइका से तलाक लेने पर कहा है कि, ''जब आपका बच्चा होता है तो इस तरह की जरूरी फैसले लेना काफी मुश्किल होता है। एक समय आ गया था जहां इस तरह समीकरण को जल्द से जल्द ठीक करने की जरूरत थी जो एकमात्र तरीका था।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरा बेटा अरहान उस समय केवल 12 साल का था, वह चीजों को अच्छे से समझता था। वह जानता था कि क्या चल रहा था। उसको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं थी। मलाइका को बेटे की कस्टडी दी गई। मैं हमेशा बेटे के साथ हूं। मैं इसके लिए लड़ा नहीं। क्योंकि मुझे लगा कि बच्चा छोटा है, उसे मां की जरूरत है। अब अरहान 17 साल का है। जल्दी ही 18 का होगा और अपने मर्जी से सोचेगा कि उसे किसके साथ रहना है। बहुत प्यारा बच्चा है।"
from Entertainment News https://ift.tt/39a5oJw
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments