नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज का जमकर प्रमोशन का रही है। यह फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आयेंगें। इसके अलावा करीना के रेडियो शो 'इश्क' में कार्तिक आर्यन नजर आये। 

यह खबर भी पढ़े:सलमान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर, तमिलरॉकर्स ने लीक की 'दबंग 3'

इस शो में कार्तिक ने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक कभी किसी डेटिंग एप का इस्तेमाल नहीं किया है। इस बात पर करीना कार्तिक की टांग खीचते हुए कहती हैं- हां ऑडिटोरियम ही भर जाता है लड़कियों से। साथ ही उनसे पूछा आप किसे डेट कर रहे हो। कार्तिक ने कहा- मैं नहीं जानता मैं जिंदगी में क्या कर रहा हूं।

KARTIK-KAREENA

करीना कपूर ने कार्तिक आर्यन से डेटिंग से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे। इस बातचीत में करीना ने कार्तिक आर्यन के सामने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा अली खान से जुड़ा भी सवाल पूछा था। करीना ने कार्तिक से तीन एक्ट्रेस के नाम पूछें जिनमें से वह एक को लाइक करते हैं, एक को ब्लॉक करना चाहते हैं और एक उनके फ्रेंडजोन में है। तो कार्तिक ने सारा अली खान को लाइक दिया, नुशरत भरूचा को ब्लॉक किया वहीं कृति सेनन को फ्रेंडजोन में रखा। हालांकि कार्तिक ने रिलेशनशिप को लेकर का कि वह दिल की गहराइयों से होने वाले प्यार में विश्वास रखते हैं। 


 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2Q0uK3O
via IFTTT