नई दिल्ली । सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों में इस फिल्म फिल्म को देखने के लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ दबंग 3 के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की फिल्म 'दबंग 3' ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म तमिलरॉकर्स पर लीक हुई है।

यह खबर भी पढ़े:CAA: बॉलीवुड के स्टार्स की चुप्पी पर कंगना ने कहा- मैंने इनसे ज्यादा डरपोक लोग नहीं देखे...

salman khan

आपको बता दें कि सलमान ने इस फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए काफी कोशिश की थी। इतना ही नहीं, शूट के दौरान भी सलमान ने पूरी सेक्योरिटी रखी थी ताकि फिल्म के सेट से भी कोई फोटो लीक ना हो, लेकिन अब फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है। 

salman khan

वैसे यह पहली बार नहीं है जब तमिलरॉकर्स ने कोई फिल्म लीक की हो। वह इससे पहले 'कबीर सिंह', 'अवेंजर्स एंडगेम', 'पागलपंती', 'साहो' और 'बाला' जैसी कई फिल्में लीक कर चुका है। 

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सई मांजरेकर और माही गिल जैसे स्टार्स हैं।

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/377aVPB
via IFTTT