Responsive Ad

फिल्म केवल पैसा देता है, लेकिन थिएटर जिंदगी देता है- इला अरुण

मुंबई। सिंगर, एक्टर इला अरुण मुख्यत: अपने नाटक, फिल्मों और म्यूजिक कंसर्ट के लिए जानी जाती हैं। इला अरुण का कहना है कि, फिल्म केवल पैसा देती है, लेकिन थिएटर जिंदगी भी देता है। इला अरुण मुंबई में गुरुवार को प्ले 'रौनक और जस्सी' के प्रीमियर पर मीडिया से बातचीत कर रही थी।

यह खबर भी पढ़े:रानू मंडल की ट्रोलिंग पर बोलीं बेटी एलीजाबेथ, मां को हमेशा से ही एटीट्यूड की प्रोब्लम रही

इला अरुण ने कहा, "फिल्म केवल पैसा देती है, लेकिन थिएटर जिंदगी देता है, और अपने आप में कांफिडेंस भी देता है। थिएटर से अच्छा कुछ भी नहीं है, क्योंकि, 3 घंटे तक आप एक पात्र को निभाते हैं। और बिना किसी रीटेक के करना, यह इतना आसान नहीं होता है। मेरी इच्छा है कि मैं अपने अंतिम सांस तक थिएटर में काम करत रहूँ।”

इस दौरान इला अरुण ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, "जनवरी में मैं एक थिएटर शो कर रही हूं। और मैं 6 दिनों तक अलग-अलग रोल प्ले करने वाली हूं, तो एक तरह से थिएटर मेरे लिए एक चैलेंज है।"

'रौनक और जस्सी' फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्टेड नया म्युजिकल प्ले है। यह एक पॉवरफुल लव स्टोरी है। यह विलियम शेक्सपियर के प्ले 'रोमियो एंड जुलेट' से प्रेरित है।



from Entertainment News https://ift.tt/37QI4Qq
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments