Responsive Ad

फिल्म 83 का वीडियो सॉन्ग 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज सॉन्ग में टीम इंडिया की एकता और मस्ती

मुंबई। हाल ही में फिल्म 83 का टीजर रिलीज हुआ था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया। अब फिल्म का दूसरा वीडियो सॉन्ग 'बिगड़ने दे' यूट्यूब पर  रिलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस सॉन्ग को पिछले एक घंटे में 55 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस सॉन्ग में 1983 क्रिकेट विश्वकप के दौरान भारतीय खिलाडियों की एकता और मस्ती करते हुए दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: मैक्सिको : महिला की अजीबोगरीब शिकायत से परेशान हुई पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

इस सॉन्ग को बेनी दयाल ने गाया है। सॉन्ग का म्यूजिक संगीतकार प्रीतम  द्वारा दिया गया है। सॉन्ग की लिरिक्स को आशीष पंडित द्वारा लिखा गया है। यह सॉन्ग दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा हैं। दर्शको ने सॉन्ग को लेकर यूट्यूब पर काफी अच्छे कॉमेंट्स भी किए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी के दिन होने वाली बारिश से जुड़ें विश्वास एवं अंधविश्वास, जानिए क्या देते हैं संकेत

बता दें कि, फिल्म 83 क्रिकेट विश्वकप 1983 में भारतीय टीम की विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3s2fnga
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments