'आरआरआर' का पहला धमाकेदार डांस सॉन्ग 'नाचो-नाचो' इस दिन होगा रिलीज, एनटीआर और रामचरण थिरकते हुए आयेंगे नजर
मुंबई। हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था है। प्रोमो वीडियो काफी शानदार था। इस प्रोमो वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेताओं की झलक दिखाई गई थी। अब फिल्म का पहला डांस सॉन्ग 'नाचो-नाचो' जोकि 10 नवंबर 2021 को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी ट्विटर पर फिल्म आरआरआर के आधिकारिक पेज पर दी गई है। इस पेज पर फिल्म के पहले डांस सॉन्ग नाचो नाचो का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि, "आप सभी के लिए फिल्म आरआरआर की दूसरी अपडेट। हाई वोल्टेज डांस सॉन्ग नाचो नाचो (हिंदी में), नातू नातू (तेलुगु में), नातू कूठू (तमिल में), हल्ली नातू (कन्नड़ में), करीनथोल (मलयालम) में 10 नवंबर 2021 को रिलीज हो रहा हैं।"इस डांस सॉन्ग में जूनियर एनटीआर और रामचरण डांस करते हुए नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक
बता दें कि, इस फिल्म को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले दो रियल लाइफ हीरोज अल्लुरीसीतारामजन और कुमरमभीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
इस पैन इंडियन फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म आरआरआर अगले वर्ष 7 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3GYSVtm
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments