Responsive Ad

अपने फैंस से नाराज हुए सलमान खान, लगाई फटकार

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को चाहने वालों की संख्या करोड़ों है। फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं, ये तो हम सब जानते ही है। वहीं सलमान भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते है, लेकिन हाल ही में अभिनेता अपने फैंस की कुछ हरकतों की वजह से नाराज हो गएं है जिसके कारण उन्होंने फटकार भी लगाई है। 

यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

दरअसल अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ फैंस सलमान खान के पोस्टर को दूध से नहलाते हुए नजर आ रहें हैं। फैंस द्वारा इस तरह से प्यार जताने पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वीडियो के साथ अंतिम एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता, और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे। अगर आप को दूध देना ही है तो मेरी यह विनती सभी फैंस से है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता।"

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

फैंस की इन हरकतों से सलमान खान नाराज हो गएं और उन्होंने दूध को बर्बाद ना करने की सलाह देते हुए उसे गरीबों में बाटने का अनुरोध किया। सलमान ने इस तरह का नेक सुझाव देकर एकबार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया। यही वजह है कि उनके फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं। सलमान के इस पोस्ट पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहें हैं और सभी एकबार फिर अपने इस सुपरस्टार के तारीफों के पुल बांध रहें हैं। फिलहाल वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म "अंतिम" में नजर आ रहें हैं, जिसमें आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी मुख्य किरदार में है। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3E5UOm8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments